Showing posts with label Railway News. Show all posts
Showing posts with label Railway News. Show all posts

Saturday, 19 December 2015

शिरडी और वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा IRCTC

शिरडी और वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा IRCTC


लखनऊ: इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अगले साल फरवरी में दो भारत दर्शन ट्रेनें चलाएगा। एक ट्रेन शिरडी व शनि सिगनापुर और दूसरी वैष्णो देवी के लिए चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि 13 फरवरी को लखनऊ से रवाना होने वाली भारत दर्शन ट्रेन शिरडी और शनि सिगनापुर के दर्शन करवाकर 16 फरवरी को लौटेगी। इसमें हर श्रद्धालु को 3 रात और 4 दिन के पैकेज के लिए 7100 रुपये किराया देना पड़ेगा। इसमें कानपुर, झांसी और भोपाल से भी बोर्डिंग होगी। दूसरी ट्रेन 18 फरवरी को वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी, और 21 फरवरी को लौटेगी। इसका किराया 6,850 रुपये प्रति यात्री है। इस ट्रेन में मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर से भी बोर्डिंग होगी। इनमें www.railtourismindia.com के अलावा गोमती नगर पर्यटन भवन स्थित आईआरटीसीटी दफ्तर से बुकिंग कराई जा सकती है।

Monday, 23 November 2015

Latest Railway News:Book Online Food From Running train by mobile app

 चलती ट्रेनों में मोबाइल एप से बुक करायें खाना


लखनऊ (एसएनबी)। ई कैटरिंग के माध्यम से यात्रियों को चलती ट्रेन में उनकी बर्थो व सीटों पर मनपसंद खाना मुहैया कराने के लिए भारतीय रेल खानपान व पर्यटन निगम ने आईआरसीटीसी ने मोबाइल एप्लीकेशन लॉच किया है। इस एप के जरिये यात्री खाने का आर्डर दे सकेगा और बुकिंग का भुगतान आर्डर प्राप्त होने के बाद (कैश ऑन डिलीवरी) से किया जा सकेगा। यह जानकारी शुक्रवार को निगम के उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि नये मोबाइल एप की सहायता से यात्री स्वादिष्ट खाना आईआरसीटीसी के अधिकृत भोजन आपूत्तर्िकर्ताओं के

Tuesday, 3 November 2015

Latest Railway News:लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिलेगी गंदगी

लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिलेगी गंदगी

 नई दिल्ली:ट्रेनों में गंदगी की शिकायत आम है। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी की ट्रेनें में होती है। रास्ते में सफाई नहीं होने के कारण कोच में गंदगी फैल जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते में उनकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं होता है। यात्रियों की इस समस्या के समाधान के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग (ओबीएचएस) की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है ताकि चलती ट्रेन में सफाई हो सके। वहीं, जिन ट्रेनों में यह सुविधा है, उसे और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रलय ने सभी रेलवे जोन को पत्र जारी किया है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का असर रेल प्रशासन पर भी दिख रहा है। स्टेशनों के साथ ही ट्रेनों को साफ रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 26 सितंबर से छह माह के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।

Saturday, 31 October 2015

Latest Railway News / IRCTC News:अब वेटिंग वालों को दूसरी ट्रेन में मिल सकेगा कन्फर्म टिकट

अब वेटिंग वालों को दूसरी ट्रेन में मिल सकेगा कन्फर्म टिकट


नई दिल्ली। रविवार से उन रेल यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिल सकेगा जो टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के समय इस विकल्प का चयन करते हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘विकल्प’ नाम की इस नई योजना को दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए लागू किया जाएगा। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुरुआती छह महीने के दौरान यह योजना सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध होगी। बाद में फीडबैक के आधार पर इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
एक नवंबर से दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू वाले रूट पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यहां से बेहतर फीडबैक मिलने के बाद इसे अन्य मार्गों पर भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा रूट की दूसरी ट्रेन का किराया कम होने पर रिफंड भी दिया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस योजना को शुरू करने के पीछे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को टिकट देने के अलावा खाली जा रही सीटों को भरना भी है।
ऐसे मिलेगा कन्फर्म टिकट
योजना के मुताबिक ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को विकल्प को चुनना होगा। इसके तहत यात्री को अगर उस ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिलती है, जिसका उसने टिकट बुक किया है, तो उसे उस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन में कन्फर्म सीट दी जाएगी। टिकट कन्फर्म होने की सूचना यात्री को एसएमएस के जरिये मिलेगी। हालांकि ये सुविधा तब ही उपलब्ध होगी, अगर टिकट बुक करते समय यात्री इस विकल्प का चयन करेगा। फिलहाल इस सुविधा के लिए यात्री से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

Friday, 23 October 2015

Latest Railway News:लखनऊ से कानपुर का रेल सफर एक घंटे में

लखनऊ से कानपुर का रेल सफर एक घंटे में


लखनऊ: कार्यालय संवाददातालखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर रेलवे ट्रेनों की रफ्तार कम करने वाली तीन बड़ी बाधाओं को जल्द दूर करने वाला है। इससे यात्री लखनऊ-कानपुर के बीच शताब्दी से 1 घंटा 15 मिनट का सफर एक घंटे में ही पूरा कर लेंगे। इस रेलमार्ग पर अभी ट्रेनें औसतन 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं जबकि बाधाएं खत्म होने के बाद ट्रेनें अपनी अधिकतम रफ्तार पर चल सकेंगी। इसके लिए रेलवे मेगा ब्लाक लेगा, जिसमें करीब 150 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। बुधवार को उत्तर रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर संजय बाजपेई ने कानपुर से लखनऊ के बीच विंडो निरीक्षण किया। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर सबसे धीमी गति में ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

Thursday, 8 October 2015

Latest Railway news:मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

इलाहाबाद:नई दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों के स्टेशनों पर पर प्लेटफॉर्म टिकट मोबाइल पर ही मिलेगा। पेपरलेस टिकट को प्रमोट करने के लिए रेलवे शुक्रवार को यह सेवा शुरू करेगा। रेल मंत्री ने नई सेवा के बारे में ट्वीट किया है। पहले चरण में महानगरों के बाद दूसरे चरण में सेवा को ए-1 श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। प्लेटफॉर्म टिकट मोबाइल पर पाने के लिए दिए गए नंबर पर लोगों को एसएमएस करना होगा। रजिस्टर्ड लोगों के खाते से प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य कट जाएगा और टिकट का प्रिंट उनके मोबाइल पर आएगा। पहले चरण में सेवा चार महानगरों में शुरू की जा रही है। बाद में सभी ए-1 श्रेणी के प्लेटफॉर्मो पर शुरू की जाएगी। इसमें एनसीआर के इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मथुरा, ग्वालियर स्टेशनों पर सेवा इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। सीपीआरओ उत्तर रेलवे नीरज शर्मा ने बताया कि सेवा की शुरुआत शुक्रवार को की जाएगी। कल और परसों नहीं आएगी कोलकाता एक्सप्रेस कोलकाता से आनंद विहार जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को और आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली ट्रेन 11 अक्तूबर को इलाहाबाद नहीं आएगी। यह जानकारी सीपीआरओ बिजय कुमार ने दी।

Wednesday, 30 September 2015

October New Time-Table Of Inadian Railway Trains 2015

 आज से उत्तर रेलवे की नई समय सारिणी लागू होगी
कई ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में बदलाव होगा
 
 
नई दिल्ली । रेलवे से अगर आप यात्रा करने के लिए घर से निकल रहे हैं तो पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के बारे में पता करके ही निकलें। आज से (1 अक्तूबर) रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो जाएगी। यह भी संभव है कि आपके ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया हो। नई समय सारिणी में दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। दिसंबर महीने से कई ट्रेन परिवर्तित स्टेशन से चलेंगी।
यह पहला मौका होगा जब कोई भी नई ट्रेन अगले एक साल तक नहीं मिलेगी दरअसल, रेलवे बजट में न तो नई ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी और न ही ट्रेनों की गंतव्य सेवा में विस्तार दिया गया था। नई समय सारिणी में ट्रेनों के टर्मिनल में शिफ्टिंग, प्रस्थान/आगमन समय में परिवर्तन, ट्रेन संख्या, मार्ग आदि जैसे परिवर्तन दिए गए हैं। कोचूवेल्ली-देहरादून ट्रेन के नंबर को परिवर्तित किया गया है। अब यह ट्रेन 12287/12288 की जगह 22659/22660 नंबर ट्रेन के नाम से जानी जाएगी।
लोकल ट्रेनों के समय में परिवर्तन
नई समय सारिणी में अवध आसाम ट्रेन, सादुलपुर-लुधियाना एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर, गाजियाबाद-हापुड़, महाबोधी, अमृतसर सादुल्पुर, बांद्रा एक्सप्रेस के रवानगी समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इसी तरह पलवल-गाजियाबाद, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-अलीगढ़, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली- गाजियाबाद, पानीपत-गाजियाबाद, पलवल-साहिबाबाद, पानीपत दिल्ली, सोनीपत-साहिबाबाद समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
परिवर्तित रूट से चलने वाली ट्रेन
दिल्ली-गाजियाबाद ट्रेन अब नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद रूट से चलेगी। इसी तरह गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू ट्रेन अब गाजियाबाद, साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली की जगह साहिबाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला रूट से चलेगी।
--------
टर्मिनलों की शिफ्टिंग
दिल्ली क्षेत्र के टर्मिनलों पर भीड-भाड़ कम करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों के स्टेशन बदलने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल पर शिफ्ट की जाने वाली ट्रेनें
.12 दिसंबर से ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
. 14 दिसंबर से ट्रेन संख्या 22806 नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
. 9 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12819 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
. 11 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12820 नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
. 11 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
. 13 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12324 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस
. 12 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12249 हावड़ा-नई दिल्ली युवा एक्सप्रेस
. 13 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12250 नई दिल्ली-हावड़ा युवा एक्सप्रेस
-----
आनंद विहार टर्मिनल से नई दिल्ली पर शिफ्ट की जाने वाली ट्रेन
. 11 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12039/12040 आनंद विहार टर्मिनल-काठगोदाम-आंनद विहार टर्मिनल शताब्दी एक्सप्रेस।
-----
दिल्ली जंक्शन से सराय रोहिल्ला पर शिफ्ट की जाने वाली ट्रेनें
. 9 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14007 रक्सौल-दिल्ली एक्सप्रेस
. 10 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14008 दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस
. 13 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14013 सुल्तानपुर-दिल्ली एक्सप्रेस
. 12 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14014 दिल्ली-सुल्तानपुर एक्सप्रेस
. 9 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14015 रक्सौल-दिल्ली एक्सप्रेस
. 11 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14016 दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस
. 10 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14017 रक्सौल-दिल्ली एक्सप्रेस
. 9 दिसंबर से ट्रेन संख्या 14018 दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस

निजामुद्दीन से सराय रोहिल्ला पर शिफ्ट की जाने वाली ट्रेन
. 10 दिसंबर से ट्रेन 12415/12416 इंदौर-निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस

नई दिल्ली से सराय रोहिल्ला पर शिफ्ट की जाने वाली ट्रेनें
. 10 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12615 चैन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस
. 10 दिसंबर से ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली-चैन्नई जीटी एक्सप्रेस



Tuesday, 29 September 2015

Time Table Of Railway Train will Change from 1 October

पहली अक्टूबर की ट्रेन है? समय पता करके निकलें!


नई दिल्ली : पहली अक्टूबर से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू होने वाला है। इससे कई ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में परिवर्तन हो सकता है। लेकिन, यात्रियों को तो छोड़िए, रेलवे अधिकारियों तक को अभी नया टाइम टेबल उपलब्ध नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप पहली अक्टूबर या उसके बाद का आरक्षण कराने वाले यात्रियों की जान सांसत में है। ‘डिजिटल रेलवे’ में सूचनाओं के जंगल के बीच उन्हें सब कुछ पता चल रहा है, बस अपनी ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय की जानकारी ही नहीं मिल पा रही।1आम तौर पर ट्रेनों का नया टाइम टेबल ‘टेंस एट ए ग्लांस’ हर साल 1 जुलाई से लागू होता है। और रेलवे द्वारा इसे कुछ दिनों पहले अधिकारियों व यात्रियों को उपलब्ध करा दिया जाता है। परंतु 2014 में किन्हीं कारणों से इसे प्रकाशित करने में विलंब हुआ और इसे सितंबर में लांच किया जा सका था। इसकी वैधता इस साल 30 जून तक थी। एक जुलाई से नया टाइम टेबल लागू होना था। परंतु एक बार फिर तैयारी पूरी न होने से अधिकारियों ने पुराने टाइम को ही 30 सितंबर तक बढ़ा दिया था और पहली अक्टूबर से नया टाइम टेबल लागू करने का एलान किया था। परंतु

Monday, 28 September 2015

Railway Ticket will be availbale in 5 minuts

मिनटों में मिलेगा रेलवे का आरक्षित टिकट


बरेली : रेलवे का टिकट लेने में यात्रियों के पसीने छूट जाते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद ही रिजर्वेशन टिकट मिल पाता है, लेकिन अब सूरत बदलने की उम्मीद है। सब कुछ सही रहा तो पांच मिनट में यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट मिलेगा। इसके लिए भारतीय रेलवे ने स्टेशन आरक्षण केंद्रों पर पॉम इंप्रेशन मशीन लगाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे (एनआर) के मुख्य 21 स्टेशनों का चयन हो चुका है। इसके चलते एनआर के कॉमर्शियल विभाग की स्पेशल टीम ने बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर, गाजियाबाद, देहरादून, लखनऊ, वाराणसी, शाहजहांपुर, चंदौसी, मेरठ, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, कालका, जम्मूतवी, हापुड़ आदि

Sunday, 27 September 2015

Latest Railway News:WiFi will be Free on 500 Railway Station

500 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी


सेन जोस। जल्द ही देश के रेल यात्रियों को भी हवाई अड्डों की तरह 500 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। अमेरिका में दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ की ओर से आयोजित रात्रि भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि गूगल की मदद से इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। वहीं, गूगल अगले महीने से एंड्रॉयड पर दस भारतीय भाषओं में टाइप करने की सुविधा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात्रि भोज के दौरान किए संबोधन में कहा कि गूगल देश के 500 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा देने में मदद करेगा। इस काम को जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की है कि अगले महीने लोग स्मॉर्टफोन पर 10 भारतीय भाषाओं में संदेश टाइपपर सकेंगे। सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल साक्षरता के लिए जरूरी है कि लोग अपनी मात्र भाषा में संदेशों को टाइप करे। इसलिए गूगल अगले महीने दस भारतीय भाषाओं में संदेशों को टाइप करने की सुविधा प्रदान कर देगा।

Sunday, 2 August 2015

Latest Railway / IRCTC News

IRCTC ने शुरू की ऑनलाइन कैब, कुली व भोजन की सुविधा


रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कैब, कुली और भोजन की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है और यह दायित्व भारतीय रेल और खान पान निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपा गया है। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक दवाई और मरहम पट्टी के साथ फस्ट एड बॉक्स की सुविधा भी संचालित की जा रही है।
         
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि कैब की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा 26 और कुलियों के लिए यह सुविधा 21 स्टेशनों पर शुरू की गई है। पहले यह दोनों सुविधा सिर्फ 21 स्टेशनों तक ही सीमित थी लेकिन दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे के पांच और स्टेशनों में कैब की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इन स्टेशनों पर कुली की सुविधा अभी ऑनलाइन नहीं हुई है।
         
उन्होंने बताया कि रेलों में यात्रियों को खान पान की ऑनलाइन पर्याप्त सुविधा दी जा रही है और फिलहाल यह सुविधा बिना पैंट्रीकार वाली 1482 रेल गाड़ियों में पायलट योजना के तहत एक साल के लिए शुरू की गई है। उनका कहना था कि यात्री जो चाहते हैं उन्हें वही सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यात्री जो भी खाना चाहेगा उसे उचित मूल्य पर स्वच्छ खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उनका कहना था कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें सुझाव और अनुभव के आधार पर जरूरी बदलाव भी होते रहेंगे।

Thursday, 23 July 2015

Latest IRCTC News:If eTicket is not confirmed will then travel by plane

रेल टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो हवाई जहाज से करेंगे यात्रा   


रेलवे ने अपने यात्रियों को बहुत बड़ा उपहार दिया है। अगर आखिरी पल में आपका टिकट कन्‍फर्म नहीं होता है तो आप ट्रेन की जगह हवाई उड़ान का मजा ले सकेंगे। आईआरसीटीसी ने एक स्कीम लॉन्च की है जिसमें आपको को यह सुविधा प्रदान की गई है कि टिकट कन्‍फर्म ना होने की स्थिति में 'कॉम्पिटिटिव रेट' में आपको फ्लाइट का टिकट मिल सकेगा। 'कॉम्पिटिटिव रेट' के बारे में अभी विस्तृत तरीके से खुलासा नहीं हो पाया है।

ऑफर का कब मिलेगा फायदा
यह सुविधा उस स्थिति में ही मिलेगी जब यात्रा से तीन दिवस पूर्व टिकट बुक कराया हो और चार्ट तैयार होते समय टिकट कन्‍फर्म नहीं हो पाया हो। इसके अलावा उस स्थान या आस-पास के किसी स्थान तक फ्लाइट मौजूद होने पर ही इस ऑफर का फायदा उठा सकेगा।

इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की ओर से ईमेल प्राप्त होगा। इसके लिए irctc.co.in पर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद ट्रेन टिकट से अपना नाम चुनना होगा और फ्लाइट सर्च पर क्लिक करना होगा। गंतव्य स्थान तक फ्लाइट उपलब्ध होने पर आपको अगले दिन का बटन चुनना होगा और अपना टिकट बुक करना होगा।

हालांकि, फ्लाइट की टिकट के लिए आपको अलग से पूरी पेमेंट करनी होगी। रेल टिकट का जो पैसा होगा वह आम तरीके से वापस होगा। लेकिन, इस बात को ध्यान में रखें कि अगर आप एयरपोर्ट पर समय पर नहीं पहुंचते हैं और आपकी फ्लाइट छूट जाती है तो आपको फ्लाइट टिकट का पैसा वापस नहीं मिलेगा।

Latest Railway News: Railway Travel will be Fantastic

ट्रेन में सफर होगा और भी आसान, IRCTC ने बनाया है ये खास प्लान


भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिस्ट कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने बिना रसोई यान वाली 1,356 ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू की है।कंपनी ने एक बयान में कहा, सितंबर 2014 में परीक्षण के तौर पर आईआरसीटीसी ने इस सेवा को शुरू किया था। अभी तक पूरे देश में की विभिन्न ट्रेनों में आईआरसीटीसी ने 6,000 लोगों तक खाना पहुंचाया है।इनमें से केवल 350 लोगों को फास्ट-फूड पहुंचाया गया, बाकी सभी लोगों को पारंपरिक भारतीय भोजन उपलब्ध कराया गया।आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, "आईआरसीटीसी रेलवे यात्रियों के लिए भारतीय भोजन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खाना मुहैया कराने वाली कई बड़ी कंपनियां और कैटर्स जैसे बीकानेरवाला, पंजाबी ग्रिल, करी किचन, इडली डॉट कॉम आदि के साथ बातचीत आखिरी दौर में हैं।"
यात्री आईआरसीटीसी की फोन लाइन और वेबसाइट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

Fastly BOOK eTicket On IRCTC

आसानी से बुक हो जाएगा ई-टिकट


भारतीय रेलवे का चेहरा बदलने का श्रेय पाने वाली आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा लॉगइन की जाने वाली वेबसाइट है। रेलवे की यह साइट भी एक मिनट में 2200 टिकट बुक करने में सक्षम है। सामान्यत: एक दिन में साढ़े चार से पांच लाख टिकट बुक होते हैं। आईआरसीटीसी की साइट धीमी होने पर यूजर वेबसाइट के एप से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

बिजी सर्वर में भी बुकिंग
आईआरसीटी का विंडोज-8 के लिए आया एप काफी आकर्षक है यह सर्वर व्यस्त होने के बाद भी आसानी से टिकट बुक कर देता है लेकिन इसकी टिकट बुक करने की सेवा दोपहर 12 बजे के बाद ही उपलब्ध है।

‘लाइट’ को करें लॉग-इन
आईआरसीटीसी ने तत्काल के लिए अलग साइट बनाई है। इसका मुख्य साइट पर अलग से लिंक दिया गया है। जिससे यात्री सीधे आईआरसीटीसी लाइट पर पहुंच जाएंगे। इस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे दोपहर तक टिकट बुक किए जा सकते हैं। यह सेवा सुबह 9.30 पर शुरू हो जाती है। तत्काल यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने इससे पॉपअप को हटा दिया है जिससे यह सेवा जल्दी से टिकट बुक कर देती है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक लाइट के आने के बाद तत्काल टिकट बुकिंग में इजाफा हुआ है। पहले 10-12 बजे के बीच 83,000 टिकट बुक होते हैं थे जिसकी संख्या बढ़कर अब 92 हजार हो गई है।

मोबाइल एप नहीं लोकप्रिय
आमतौर पर स्मार्टफोन यूजर के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप साइट की तुलना में मोबाइल एप्लीकेशन ज्यादा अच्छे विकल्प होते हैं लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट की तुलना में कंपनी का एप उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया है। गूगल प्ले स्टोर पर मोबाइल एप को 3.7 रेटिंग मिली है। अधिकतर यूजर को एप्लीकेशन पसंद नहीं आ रहा है। आईआरसीटीसी के यूजर की संख्या के हिसाब से देखें तो इसे अभी कुछ सैकड़ों डाउनलोड ही हासिल हुए हैं।

इन साइटों से भी बुकिंग की सुविधा
अगर आप अक्सर ई-टिकट बुक करते हैं तो अच्छा है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट समेत दूसरी वेबसाइटों पर भी अपना अकाउंट खोल बना लें, हालांकि ये सभी साइटें आईआरसीटीसी के माध्यम से ही टिकट बुकिंग की सुविधा देती हैं। लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट के धीमे होने पर इन साइटों से टिकट बुक हो जाता है। इन साइटों पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट की अपेक्षाकृत काफी कम ट्रैफिक की मौजूदगी है।
http://www.makemytrip.com
http://www.yatra.com
http://www.ixigo.com
http://www.railticketonline.com
http://www.cleartrip.com

जल्दी बुक हो जाएगा टिकट

  • आईआरसीटीसी की तत्काल टिकट सेवा सिर्फ दो घंटे के लिए है। इस दौरान काफी ज्यादा ट्रैफिक होता है लेकिन कुछ उपाय हैं जिनके जरिए जल्दी से टिकट बुक किया जा सकता है।
  • टिकट बुक करने से पहले ऑटो मैजिक फॉर्म भर लें क्योंकि ज्यादातर यूजर का समय टाइपिंग और दूसरी जानकारियों को भरने में बर्बाद होता है। ऐसा करने पर सिर्फ सूचनाएं कॉपी-पेस्ट करनी होंगी। ऑटो मैजिक फॉर्म का लिंक http://ctrlq.org/irctc/ है।
  •  सिर्फ पांच मिनट पहले आईआरसीटीसी की साइट पर लॉगइन करें क्योंकि पहले लॉगइन कर लेने पर एरर मैसेज आ जाता है। आईआरसीटीसी समय शुरू होने से 10 मिनट पहले ही अपनी वेबसाइट को रिफ्रेश करती है। इसलिए सिर्फ पांच मिनट पहले लॉगइन करें।
  • लॉग इन करने के बाद तेजी से अपने गंतव्य और यात्रा प्रारंभ करने वाले स्थान को चुनें। इसके बाद बिना कोई समय गंवाए तारीख और टिकट का प्रकार चुन लें। इसके लिए बेहतर है कि स्टेशन के कोड को पहले ही याद कर लें।
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक क्लिक करने के बाद। बिना किसी इंतजार के मैजिक ऑटो बुक मार्क पर क्लिक करें। ऐसा करने से समय की बचत होगी।

IRCTC- Railway eTicket Book in Hindi

हिन्दी में होगा ई टिकट, स्टेशन आते ही मिलेगा एसएमएस

भारतीय रेल लगातार तकनीकी रूप से कदम आगे बढ़ाता जा रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत भारतीय रेल ने यात्रियों को हिन्दी में ई-टिकट बनाने, स्मार्ट फोन की मदद से काग़ज़ रहित टिकट की सुविधा का मुंबई में विस्तार करने तथा रात में गंतव्य आने पर यात्रियों को एसएमएस से सूचना देने जैसी सुविधाओं का शुभारंभ किया।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन में आयोजित एक डिजीटाइज़्ड कार्यक्रम में इन सेवाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री प्रभु ने कहा कि रेलवे को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास का उत्प्रेरक बनाया जाएगा। उन्होंने रेल परिचालन को अधिकाधिक सुविधाजनक बनाने के लिये अनेकानेक कदम उठाये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि रेलवे को इसके लिये धन की आवश्यकता है लेकिन मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति और प्रधानमंत्री के साथ साथ नीति आयोग और वित्त मंत्रलय का बड़ा सहयोग मिल रहा है।
भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट www.irctc.co.in का हिन्दी संस्करण बनकर तैयार है और इसके माध्यम से अंग्रेज़ी में कमजोर यात्री हिन्दी में टिकट बना सकेंगे। इस हिन्दी वेबसाइट में चेतावनी एवं त्रुटि संदेशों सहित सभी सामग्री हिन्दी में उपलब्ध करायी गयी है। भुगतान की विधि एवं दिशा निर्देश भी हिन्दी में दिये गये हैं। रेलवे का ई-वॉलेट यानी ई-बटुआ भी हिन्दी में काम करेगा।


देर रात आपका स्टेशन आते ही मिलेगा एसएमएस
दूसरी महत्वपूर्ण सुविधा राजधानी एवं दूरंतो एक्सप्रेस गाडि़यों में गंतव्य आने की एसएमएस सूचना देने संबंधी है। यह सुविधा रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच आने वाले स्टेशनों के लिये ही होगी। इस सुविधा से ऐसे यात्रियों को राहत मिलेगी जो कई बार रात में सोते रह जाने के कारण गंतव्य पर नहीं उतर पाते।सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले चेन्नई के एगमोर-ताम्बरम खंड पर शुरू की गयी काग़ज़ रहित अनारक्षित टिकट देने की प्रणाली मुंबई में पश्चिम रेलवे के चर्चगेट -डहाणु रोड खंड पर प्रारंभ की गई है। इस 123 किलोमीटर के खंड में 35 स्टेशन होंगे। इस सुविधा के तहत यात्री कहीं आते-जाते वक्त भी अपने मोबाइल के माध्यम से एक एप्लीकेशन से अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं तथा ई-बटुआ अथवा इंटरनेट बैंकिंग या कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। यात्री अपने मोबाइल फोन पर आए टिकट संबंधी एसएमएस को दिखाकर निर्धारित ट्रेन से सफर कर सकते हैं।


Tuesday, 21 April 2015

Local Train Ticket will available on Phone

दैनिक यात्रियों को लाइन में लगने से बचाएगा रेलवे

फोन पर मिलेंगे लोकल ट्रेन के टिकट

लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले पैसेंजरों को जल्द ही टिकट के लिए कतार में लगने के झंझट से निजात मिल सकती है। रेलवे ऐसे इंतजाम कर रहा है कि सब अर्बन एरिया में लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों को टिकट खरीदने के लिए न तो किसी काउंटर पर जाना पड़े और न ही किसी मशीन पर। वे सिर्फ अपने मोबाइल पर ही एक ऐप डाउनलोड करके उसके जरिए टिकट प्राप्त करें। उन्हें मिलने वाला टिकट का फोटो उनके मोबाइल पर ही होगा और उसी को दिखाकर वे सफर कर सकेंगे। एक सीनियर अफसर के मुताबिक क्रिस ने ऐप को तैयार कर लिया है और जल्द ही इस ऐप को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि शुरुआत में इसके जरिए लोकल ट्रेनों का ही टिकट लिया जा सकेगा। लेकिन बाद में इसका दायरा बढ़ाकर उसमें अनरिजर्व टिकटों को भी शामिल कर दिया जाएगा।

एक हफ्ते में ऐप लॉन्च

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ऐप अगले एक हफ्ते में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन इसकी शुरुआत दक्षिण भारतीय जोन से होगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कामयाब होने के बाद इसे दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में लागू किया जाएगा। अभी मुंबई में ऐप आधारित जो प्रोजेक्ट चल रहा है, उसमें ऐप के जरिए टिकट तो खरीदने की प्रक्रिया होती है लेकिन ऐप के यूज के बाद मोबाइल पर पैसेंजर को एक कोड मिलता है। उस कोड के जरिए पैसेंजर को फिर स्टेशन पर जाकर वेंडिंग मशीन से टिकट लेना पड़ता है। लेकिन नए ऐप में यह झंझट नहीं रहेगा।

टिकट फॉरवर्ड करने पर बदलेगा रंग

इस ऐप के लिए पूरे सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल टिकट में यह भी तय किया गया है कि उसका रोजाना एक खास रंग होगा। अगर टिकट को फॉरवर्ड किया गया तो उसका रंग ही बदल जाएगा। यही नहीं, फॉरवर्ड करना भी मुश्किल होगा

बैंक से लिंक होगा ऐप

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए स्मार्ट फोन की जरूरत होगी। इस ऐप को एक बार डाउनलोड करने के बाद इसे पैसेंजर अपने बैंक से लिंक कर सकेगा। इसके बाद उसी ऐप के जरिए टिकट की राशि कट जाएगी और मोबाइल पर ही टिकट का फोटो आ जाएगा। बस पैसेंजर इस टिकट के फोटो को डिलीट न करे।